Monday, September 18, 2017

MPPSC में कितना कम्पटीशन है?

2014,15 और 16 के इंटरव्यू दिए लोगो का डेटा देखकर कुछ बातें---

१.  लगभग 790 मार्क्स तक मैन्स में लाने वाला सामान्य का कैंडिडेट इंटरव्यू अवश्य देता है,
इसका दूसरा अर्थ---
790 + लाने वाले कैंडिडेट की संख्या mp में सामान्यतः 250 से 350 के बीच ही होती है

अर्थात 2 से 2.5  लाख लोग फॉर्म भरते हैं लेकिन मैन्स देने वाले कुल 5000  से 8000 लोगों में से 800 मार्क्स लाने की क्षमता मात्र 250 से 350 लोगो मे ही होती है
(दरअसल और भी होते हैं लेकिन उनका pre नही निकलता इसलिए प्रैक्टिकल संख्या यही रहेगी हमेशा

२. हर विषय मे  ४०% मार्क्स लाना अनिवार्य है यानी 560/1400 तो कम से कम लाना है और इंटरव्यू  के लिए 800 यानी 240 मार्क्स और लाना है;

३. मेंस में  कुल 56% मार्क्स  लेकर आप इंटरव्यू  दे सकते हैं;
टोपर  68% तक मार्क्स लाता है हर बार

यानी 250 से 350 लोग 56% से 68% के बीच मे ही होते हैं हर वर्ष ( 170 मार्क्स का बैंड, हर 1 मार्क में 2 लोग😁😭)

आप अपनी मेंस की तैयरी यदि 60% से 65% मार्क्स तक लाने लायक कर लेते हैं भले ही 2 साल या 5 साल में कर पाएं तो आप मध्य प्रदेश के टॉप 50 लोगों में अपने को शुमार समझिये, चाहे फिर 2 लाख लोग फॉर्म भरें या 3 लाख , कोई फर्क नही पड़ेगा

सिर्फ ये निष्कर्ष निकालो अपनी क्षमता के बारे में कि तुम 1400 में 850 मार्क्स का सेफ जोन क्रॉस करके टॉप 100 में अपना स्थान बना सकने की काबिलियत रखते हो या नही??

क्योंकि pre तो  सामान्य ओपन से लगभग 1500 से 2700 तक लोग निकाल ही रहे हैं, लेकिन सिर्फ pre से कुछ नही होता

जितना जल्दी ये बात समझ मे आ जाये , उतना अच्छा...

1400 में 800 लाओगे तो इंटरव्यू दे सकोगे

1400 में 850 लाये तो नायब तहसीलदार से लेकर DSP तक बन सकोगे

1400 में 900 मार्क्स ल सके तो SDM बनोगे💐

गुड लक!!

Saturday, June 24, 2017

MPPSC 2018 में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद घोषित

दोस्तों mppsc 2018 के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि आप के पास इस बार सुनहरा अवसर है प्रशासनिक पद प्राप्त करने का। इस बार 249 पद तहसीलदार और 947 पद नायब तहसीलदार के स्वीकृत हो चुके हैं mppsc 2018 के लिए....

Tuesday, December 13, 2016

MPPSC 2018 मे आने वाली रिक्तिया

एमपीपीएससी के बारे हम सभी जानते हैं। एमपीपीएससी हर साल प्रशासनिक पदो के लिए परीक्षा कराती है। लेकिन पिछले कुछ सालो से देखने मे आ रहा है की एमपीपीएससी प्रत्येक साल रिक्तियों की संख्या कम करती जा रही है। एमपीपीएससी 2015 मे 591 पद, 2016 मे 255 पद और 2017 मे केवल 191 पद। अब तो आप सीधे अंदाजा लगा सकते हैं की ये क्या हो रहा है। मेरे हिसाब से ये भी एक चुनावी मुद्दा बनने जा रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 मे है। इस वर्ष तक आप बम्पर रिक्तियों का इंतज़ार कर सकते हैं। और 2018 मे रोजगार की बहुत ज्यादा संभावनाए हैं। जून 2018 तक जितनी रिक्तिया आनी होगी आ चुकी होगी। इसलिए एमपीपीएससी 2018 मे भी लगभग 800-1000 पद निकलेंगे। एमपीपीएससी 2018 का विज्ञापन दिसंबर 2017 मे आ जायेगा। इसलिए तैयार हो जाए और सफलता के लिए 2017 मे कड़ी मेहनत से तैयारी करे और 2018 मे सफलता प्राप्त करे। आज अपना लक्ष्य तय करे और अभियान पर निकल चले। हमारा अभियान विजय प्राप्त करने का हो .......   

Monday, December 12, 2016

Rivers of Madhya Pradesh

Madhya Pradesh, a state in north-central India, is subtropical with substantial (1,400 mm (55.1 in)) monsoon rains that feed a large number ...