2014,15 और 16 के इंटरव्यू दिए लोगो का डेटा देखकर कुछ बातें---
१. लगभग 790 मार्क्स तक मैन्स में लाने वाला सामान्य का कैंडिडेट इंटरव्यू अवश्य देता है,
इसका दूसरा अर्थ---
790 + लाने वाले कैंडिडेट की संख्या mp में सामान्यतः 250 से 350 के बीच ही होती है
अर्थात 2 से 2.5 लाख लोग फॉर्म भरते हैं लेकिन मैन्स देने वाले कुल 5000 से 8000 लोगों में से 800 मार्क्स लाने की क्षमता मात्र 250 से 350 लोगो मे ही होती है
(दरअसल और भी होते हैं लेकिन उनका pre नही निकलता इसलिए प्रैक्टिकल संख्या यही रहेगी हमेशा
२. हर विषय मे ४०% मार्क्स लाना अनिवार्य है यानी 560/1400 तो कम से कम लाना है और इंटरव्यू के लिए 800 यानी 240 मार्क्स और लाना है;
३. मेंस में कुल 56% मार्क्स लेकर आप इंटरव्यू दे सकते हैं;
टोपर 68% तक मार्क्स लाता है हर बार
यानी 250 से 350 लोग 56% से 68% के बीच मे ही होते हैं हर वर्ष ( 170 मार्क्स का बैंड, हर 1 मार्क में 2 लोग😁😭)
आप अपनी मेंस की तैयरी यदि 60% से 65% मार्क्स तक लाने लायक कर लेते हैं भले ही 2 साल या 5 साल में कर पाएं तो आप मध्य प्रदेश के टॉप 50 लोगों में अपने को शुमार समझिये, चाहे फिर 2 लाख लोग फॉर्म भरें या 3 लाख , कोई फर्क नही पड़ेगा
सिर्फ ये निष्कर्ष निकालो अपनी क्षमता के बारे में कि तुम 1400 में 850 मार्क्स का सेफ जोन क्रॉस करके टॉप 100 में अपना स्थान बना सकने की काबिलियत रखते हो या नही??
क्योंकि pre तो सामान्य ओपन से लगभग 1500 से 2700 तक लोग निकाल ही रहे हैं, लेकिन सिर्फ pre से कुछ नही होता
जितना जल्दी ये बात समझ मे आ जाये , उतना अच्छा...
1400 में 800 लाओगे तो इंटरव्यू दे सकोगे
1400 में 850 लाये तो नायब तहसीलदार से लेकर DSP तक बन सकोगे
1400 में 900 मार्क्स ल सके तो SDM बनोगे💐
गुड लक!!
No comments:
Post a Comment